प्रखंड रिखणीखाल में एक मामला सामने आया है जहाँ एक सहायक विकास अधिकारी और उसके अधिनस्त पंचायत विकास अधिकारी के बीच मारपीट का है | जहाँ पुरे दिन भर यह मामला व्हाटसैप ग्रुप में खूब छाया हुवा रहा और उसपर यह भी बताया जा रहा है कि थाना रिखणीखाल में इस बाबत तहरीर दी गई है | जिसमे अधिनस्त द्वारा जानलेवा हमला और धमकी दिए जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी है |
व्हाटसैप ग्रुप में मिली जानकारी के अनुसार मामला विकास खंड रिखणीखाल का है जहाँ सहायक विकास अधिकारी के द्वारा अपने कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया गया था | बैठक में अधिकारी के द्वारा उपस्थित अधिनस्त अधिकारीयों को कार्यों के प्रति और उनको डियूटी के दिशा निर्देश दिए जा रहे थे | साथ ही ग्राम प्रधानों के डोंगल को दिए जाने और उनके प्रति कार्यों पर निर्देशित किया जा रहा था | बैठक में जिसमें आठ पुरूष ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व एक महिला ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उपस्थित थे।
बताया जा रहा है कि एक अधिनस्त अधिकारी द्वारा हाथापाई और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला आया है | वही यह भी बताया जा रहा है की इस सम्बन्ध में सहायक विकास अधिकारी द्वारा थाना रिखणीखाल में अधिनस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी गई है | साथ ही उसकी प्रतिलिपि साथ ही खंड विकास अधिकारी, ब्लाक प्रमुख,विधायक तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को भी भेजी गई है |
थाना रिखणीखाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकार का मामला आया था और दोनों पक्षों को बुलाकर ग्राम प्रधानो व अधिकारीयों के समक्ष दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी हो गई |
जब इस मामले में सहायक विकास अधिकारी अनूप भंडारी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया की अधिनस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जयवीर सैनी के द्वारा बैठक में जान से मारने की धमकी दी गई और जब इसका मेरे द्वारा विरोध किया गया तो, मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया | जिसके बाद मेरे द्वारा थाना रिखणीखाल में तहरीर दी गई है | जहाँ पर समझोता करने की बात हुई लेकिन भविष्य में मुझे अपनी जान का खतरा बना हुवा है | इसलिए कल थाने में जाकर तहरीर की रिसीविंग प्रतिलिपि ली जायेगी | साथ ही इसकी प्रति खंड विकास अधिकारी, ब्लाक प्रमुख,विधायक तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को भी प्रतिलिपि भेजी जायेगी |