सरत सिंह
सतपुली
समाज में दिनोंदिन बढ़ रहे नशे, ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध व्यापार के प्रचलन की रोकथाम हेतु, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड़ के आदेशानुसार सतपुली के आम नागरिकों को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य में “ड्रग्स जागरूकता सप्ताह” का शुभारम्भ किया गया है l
आज ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कस्बा सतपुली में जीप टेक्सी चालको को जागरूक किया गया । साथ ही यातायात नियमों के पालन करने और कोविड 19 नियमो के सम्बंध में भी जागरूक किया गया।
ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अवसर पर आज एस आई इन्द्रजीत राणा के नेतृत्व में मधुगंगा टैक्सी समिति सतपुली मे टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी, वाहन स्वामियों व चालकों को नशे, ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के दुष्यपरिणामों के प्रति जारगरुक किया गया l साथ ही सभी से नशे के अवैध कारोबार के सम्बन्ध में पुलिस को सुचित करने का आग्रह किया गया। साथ ही यातायात नियमों के पालन करने और कोविड 19 नियमो के सम्बंध में भी जागरूक किया गया।