कमल कोरंगा
बागेश्वर
उत्तराखंड में बढती बेरोजगारी और सरकार के द्वारा स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए किये जा रहे कार्यों की खामियों को देखते हुए कांग्रेस द्वारा सी डी ओं के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है | जिसमे सरकार द्वारा मनरेगा के कम दिनों के कार्यों को बढ़ाने, बेरोजगारी पर ठोस कार्य न किये जाने और स्वरोजगार के नाम पर छलने की बात कही |
बागेश्वर में कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में बढ़ते बेरोजगारी पर निशाना साधते हुए सी०डी०ओ० बागेश्वर के माध्यम से माननीय राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है | फर्स्वाण का कहना है कि ग्रामीण स्तर पर सरकार रोजगार देने में पूर्ण असफल रही है और ग्रामीण स्तर पर मनरेगा के अंतर्गत भी लोंगो को रोजगार तक नही दिया जा रहा है | पिछले 2 वर्ष से क्षेत्र में प्रवासी बेरोजगार है गांव के संपन्न लोगो से उधार लेकर अपना घर चला रहे है | मनेरगा के अंतर्गत भी काम नही मिल रहा है जिससे क्षेत्र मे वित्तीय संकट शुरू हो गया है | उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी पारदर्शी योजना के अंतर्गत भी रोजगार न मिलना प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है | साथ ही उन्होंने स्थिति तत्काल सही न होने पर उग्र आंदोलन की बात कही |
वहीँ इस दौरान काग्रेसियों और बेरोजगारों के द्वारा विकास भवन में धरना दिया गया | धरने के बाद जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज किया गया |
ज्ञापन सौपने वालों में कांग्रेस के पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र टंगड़िया , जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक ,यूथ कॉंग्रेस अध्यक्ष कवि जोशी , एन एस यू वाई अध्यक्ष गोकुल परिहार , चंद्र शेखर पाण्डेय अंकुर उपाधयाय और कई ग्रामीण मौजूद थे |