अशोक सरकार
खटीमा
टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए सीमान्त क्षेत्र खटीमा में कोरोना वेक्सिनेशन बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑन स्पॉट वेक्सिनेशन अभियान 23 जून से चलाया जाएगा। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रो में पहुँच छोटे छोटे समूह में वेक्सिनेशन का कार्य करेंगे। जिससे ग्रामीण इलाकों में वेक्सिनेशन को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश भर में टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत उधम सिंह नगर जनपद में कल से ऑन स्पॉट वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। वही नागरिक अस्पताल खटीमा के कोविड अधिकारी डॉ वीपी सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा वेक्सिनेशन बढ़ाने के निर्देशों पर उधम सिंह नगर जिले सहित खटीमा इलाके में 23 जून से ऑन स्पॉट वेक्सिनेशन अभियान चलाया जाएगा ।
जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के सचल दल ग्रामीण इलाकों में पहुँच मौके पर ही आमजन के रजिस्ट्रेसन कर उन्हें कोविड टीकाकरण का कार्य करेंगे। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा।ताकि कोविड वेक्सिनेशन को बढ़ाया जा सके।