पूर्व मुख्यमंत्री का कुमांऊ दौरा बुधवार 23 जून 2021से होगा प्रारम्भ

काशीपुर 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का कुमांऊ दौरा बुधवार 23 जून से प्रारम्भ होगा 

उत्तराखंड प्रकाश रावत ने बताया की 23 जून 2021 को 11ः30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत काशीपुर मै रक्तदान शिविर मै प्रतिभाग करेंगे और उसी दिन हरिकृपा बैंकक्ट हाल कामलुवागांजा रोड पर 2 बजे विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे जिसके पश्चात शाम 4 बजे भाजपा कुमांऊ संभाग कार्यालय हल्द्वानी मै कार्यकर्ताओ से भेंट वार्ता करेंगे 24 जून को स्व.इंदिरा हृदयेश के निवास स्थान से होते हुए भीमताल मै 12 बजे रक्तदान शिविर मै प्रतिभाग एंव साहसिक खेल संचालको से भेंटवार्ता तथा भीमताल विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ से भेंटकर 25 जून को अल्मोड़ा मै आयोजित रक्तदान शिविर तथा अन्य कार्यक्रमो मै प्रतिभाग करते हुए सभी कार्यकर्ताओ से मिलेंगे 

प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने बताया की आगे के कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री मा. त्रिवेंद्र सिह रावत जी द्वारा निर्धारित करने पर प्रेषित किया जाएगा।