धुमाकोट
मानव सेवा समिति द्वारा नैनीडांडा विकास खंड की ग्रामसभावों पटोटीयाडांडा, डूंगरी, अदालिखाल में पहुंचकर ग्रामीणों को मेडिकल सामाग्री वितरित की गई, साथ ही विकलांग और वृद्धजनों को कम्बल वितरित किये गए | साथ ही इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना महामारी को देखते हुए सचेत किया |
मानव सेवा समिति के सदस्यों ने नैनीडांडा प्रखंड के गांवो में पहुंचकर मास्क, सेनेटाइजर सहित कम्बल दिए गए | इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बी एन शर्मा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक प्रभाव पर्वतीय क्षेत्रों में हुवा है | इस वक्त कोरोना संकट के समय में समिति ने अपने उद्देश्यों को देखते हुए ग्रामीणों की अधिक से अधिक मदद करना है |
साथ ही उन्होंने कहा कि जिन स्थानों में समिति के सदस्य नहीं पहुँच पाए वहां पर आंगनबाड़ी और ग्राम प्रधानों के माध्यम से सामग्री भिजवाई जायेगी |