गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इं० डीपीएस रावत ने बाघ के हमले से दिनेश चंद्र धौंडियाल की मृत्यु पर दुख जताया और कहा कि कब तक इसी तरह पहाड़ी लोग अपनी जान देते रहेंगे तथा प्रदेश सरकार यूही मौन धारण किये रहेगी।।
जिला पौड़ी के ब्लॉक बीरोंखाल के अंतर्गत जोगीमणि ग्राम माला भैसोड़ा मैं दिनेश चंद्र धौंडियाल (38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्री रामलाल धौंडियाल जोकि सुबह अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर थे | पर गुलदार ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें उनकी मृत्यु हो गई |
इं० डीपीएस रावत ने कहा कि ऐसी घटनाएं पहाड़ के ग्रामीण इलाकों में दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और सरकार और वन विभाग कहीं ना कहीं सिर्फ मूकदर्शक बने जा रहे हैं। अभी हाल ही मे पोखडा ब्लॉक मे भी एक येंसी ही घटना घटी थी |
सरकार को अब वन अधिनियमों मे बदलाव करना चाहिये। जिससे कि गावँ के आसपास 1 किलोमीटर के दायरे पर जानबरो पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिये। जिससे कि बाघ के हमले और खेती का नुकसान भी ना हो | उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि आने वाला 2026 का परिसीमन पहाड़ी लोगो का जंगल जमीन पानी के अधिकार को खत्म कर देगा | जिसको बचाने के लिये सभी पहाड़ियों को एक होना होगा