गुलदार ने हमला कर ग्रामीण को मार डाला

बीरोंखालं

बीरोंखाल ब्लाक मैं गुलदार द्वारा एक ग्रामीण को घात लगाकर मार दिया गया | जहाँ ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही खोजबीन की गयी जहाँ पर कुछ दुरी पर ही व्यक्ति का शव बरामद किया गया |

आज प्रातः 8:00 बजे पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत जोगीमणि ग्राम माला भैसोड़ा दिनेश चंद्र धौंडियाल (38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामलाल धौंडियाल जोकि सुबह अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर थे और वहीं पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया जिसमें कि उनकी मृत्यु हो गई रास्ते में खून देखने पर ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की गई जिसमें की थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

डॉ पाती राम ढौंडियाल सांसद प्रतिनिधि बीरोंखाल ने बताया कि उक्त जानकारी चौबटाखाल विधायक सतपाल महाराज को दे दी गयी है |

ऐसी घटनाएं ग्रामीण इलाकों में दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और सरकार व वन विभाग कहीं ना कहीं सिर्फ मूकदर्शक बने रह जा रहे हैं | ग्रामीणों ने उठाई गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग | जल्द किया जाय गुलदार का खात्मा |

राजस्व और वन विभाग की टीमें पहुंची घटना स्थल पर |