थराली
लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रो की सडकों के बंद होने का सिलसिला जारी है | वहीँ प्रशासन के द्वारा लगातार सडकों को खोलने का कार्य भी जोरशोरो से किया जा रहा है | विगत 18 जून से थराली से कर्णप्रयाग तक राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध चल रहा था | थराली कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग बीआरओ द्वारा देर रात थराली से नारायणबगड़ तक खोला गया लेकिन सोमवार सुबह फिर एक बार मलबा और बोल्डर गिरने से बन्द हो गया | सुनला में पेट्रोल पंप के समीप दो बड़े बोल्डर गिरने से राजमार्ग फिर एक बार वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है |
बीआरओ के द्वारा बड़े-बड़े बिल्डरों को विस्फोटक पदार्थ से विस्फोट किया जा रहा है | संसाधनों के अभाव में बीआरओ सवालों के घेरे में है बीआरओ के पास इस समय उचित संसाधन न होने से 60 घंटे से भी अधिक का समय राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने में लगा था लेकिन एक बार फिर चटकती धूप से राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो चुका है। विस्फोट किये जाने से यहां के आवासीय मकानों के साथ कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है, लेकिन बीआरओ अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है | यहां आवाजाही करने वाले राहगीर अपनी जान हथेली पर रखकर आवाजाही करने को मजबूर हैं | वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने से आम जनमानस को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है।