78 मोटर मार्ग भारी वर्षा के चलते अवरुद्ध, मार्ग खोलने के लिए किया जा रहा कार्य

पौड़ी

जनपद के आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज समय 4:00 बजे तक जनपद में मुख्य जिला मार्ग 07, राज्य मार्ग 03 तथा 78 ग्रामीण मोटर मार्ग भारी वर्षा के चलते अवरुद्ध होने की सूचना है।

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा- निर्देशनों के अनुपालन के क्रम में कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी जनपद में बारिश से हुई घटनाकर्मों की सूचनाओं को जुटाते हुए क्षेत्र में तैनात रेखीय विभाग के अधिकारी /कर्मियों को मार्ग सुचारू करने तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचना प्रदान कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश से अवरुद्ध हुए मार्गों में पैठाणी- नौटी, थलीसैंण-चौंरीखाल- चिपलघाट, पैठाणी-बड़ेथ, स्योली कांडा- घंडियाल करतोली, मजरा महादेव-सौंठ से मैथाणा, श्रीकोटखाल-रिठाखाल, चोलोसैंण से पोखरी दुमका, सतपुली-दुधारखाल-धारकोट, चेताधार-परसौली, पाठीसैंण-गुनेड़ी, गुमखाल-सारी, बगोली धार सहित 78 मोटर मार्ग भारी वर्षा के चलते अवरुद्ध हो गए हैं।


जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने सम्बन्धित अधिकारियों को अवरुद्ध हुए मार्गों को सुचारू करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।