मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मौके पर आज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के पुलिस लाइन ज्ञानसू मे पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास में प्रतिभाग किया।
इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर वर्ष अलग-अलग थीम रखी जाती हैं, इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वास्थ्य के लिए योग'( योग फॉर वेलनेस) है। कोविड-19 गाइड लाइन के चलते सीमित संख्या में योग दिवस मनाया गया।
सातवें अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी, में मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, हीरालाल बिजल्वाण, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया वही सभी कोतवाली/थाना/शाखाओं पर सभी प्रभारी एवं अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा भी योगाभ्यास किया गया।