कांग्रेस ने सतपाल महाराज के ब्यान पर सरकार को लिया निशाने पर

देहरादून

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री के ब्यान पर कांग्रेस ने अतलख रूप अपनाते हुए सरकार को निशाने पर लेते हुए तंज कसा है ओर कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी l

सतपाल महाराज ने शनिवार को दिया ब्यान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रुद्रपुर के प्रवास के दौरान दिए इस ब्यान में महाराज कह रहे हैं कि वह कार्यकर्ताओं की बात को सुनेंगे और उनके काम करेंगे। साथ ही कह रहे हैं, कि कार्यकर्ताओं ने यह कहा था कि सिंचाई विभाग में बड़े-बड़े ठेके हैं। छोटे ठेके होने चाहिए। हम कैबिनेट में प्रस्ताव ले आए हैं और छोटे-छोटे ठेके कर दिए हैं, ताकि कार्यकर्ताओं को काम मिले और इकोनॉमी बूस्ट हो।

उनके इस ब्यान पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि महाराज के बयान से भाजपा सरकार की पोल खुल गई कि वह अपने कार्यकर्ताओं को ठेके देने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव ला रही है। उन्होंने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार की सारी पोल सतपाल महाराज ने खोल दी। वह कैमरे के सामने कह रहे हैं कि कार्यकर्ताओं की मांग पर सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर बड़े ठेके छोटे कर दिए हैं, जिससे कार्यकर्ताओं को ठेके मिल सकें।