दीपक भारद्वाज
सितारगंज
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल पहुंचे नगर के वार्ड नंबर 10 बली नगर में सुनी लोगों की समस्याएं |
सितारगंज उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व वरिष्ठ समाजसेवी फकीर सिंह कन्याल जन समस्याओं को सुनने सितारगंज के बली नगर पहुंचे |खस्ताहाल रोड देखकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर खड़े किए सवाल। सितारगंज के वरिष्ठ समाजसेवी आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल लगातार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की जन समस्याएं सुन रहे हैं |
सितारगंज के बली नगर पहुंचे रोड की है खस्ताहाल हालत देखते हुए उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। वार्ड वासियो की समस्या का समाधान किया जाएगा |
राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल ने मीडिया को बताया क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की कमी पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं । सितारगंज बली नगर पहुंचकर खस्ताहाल सड़क देखकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सरकार की कार्यशैली पर प्र्शन चिन्ह लगाए । फकीर सिंह कन्याल ने कहा कि आज जनप्रतिनिधियों की नजर उन स्थानों में नहीं पड़ती है, जहां लोगों का रहना दूबर हो गया है ।
जहां सड़कें खराब हैं वहां सड़क बनती नहीं और कई स्थान ऐसे हैं जहां मजबूत सड़कों को भी तोड़ दिया जा रहा है बारिश के कारण लोगों के घरों में पानी भर रहा है । इस कोरोना महामारी में लोग परेशान हैं फकीर सिंह कन्याल ने वार्डवासियों का मोके पर ही समाधान किया । बली नगर में जल्द ही अपने निजी खर्चे से खस्ताहाल सड़क की मरम्मत करेगे। क्षेत्रवासी तहेदिल से मुझे अपना आशीर्वाद देते हैं तो निश्चित तौर पर सितारगंज की समस्याओं का समाधान करूंगा।