भाजपा पर रामनगर की पहचान नेस्तनाबूद करने का आरोप
पीरुमदारा ( नैनीताल ) उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर रामनगर शहर की पहचान खत्म करने का आरोप लगाया है ।
पार्टी के शीर्ष नेता प्रभात ध्यानी ने , गांधी घाट व सर रैमजै की मूर्ति तोड़ने वालों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है l
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भाजपा सरकार, व सिंचाई खंड रामनगर पर सुलभ शौचालय बनाने के नाम पर रामनगर के ऐतिहासिक प्रतीक के रूप में विख्यात गांधी घाट व सर रैमजै की मूर्ति को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है । उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने इन प्रतीकों को शहर की पहचान से जोड़ते हुए इस कृत्य की आलोचना की है ।
देवभूमि विकास मंच के सयोंजक मनमोहन अग्रवाल ने सिंचाई विभाग द्वारा जबरन बनाये जा रहे शौचालय के विरोध को अपना समर्थन देते हुए आम जनता से कल 11 बजे गाँधीघाट पर किये जा रहे विरोध प्रदर्शन में भागेदारी करने की अपील की है।