भारी बारिश के कारण कल मंदाल नदी के उफान में एक महिला डोबरिया थाना रिखणीखाल बह गई थी | जिसका शव आज रतुआ ढाब में मंदार नदी के किनारे बरामद हुआ । जिस पर पुलिस द्वारा परिजनो को सूचना दिए जाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कल देर शाम तक़रीबन ७ बजे घर से निकली थी, लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मंदाल नदी में आये तेज बहाव के कारण महिला नदी में बह गई | जिसकी सूचना रिखणीखाल पुलिस को दी गई परन्तु अँधेरा होने के कारण महिला को नहीं ढूंढा जा सका | जिसके बाद आज २० जून को सुबह 6:30 बजे करीब ग्राम झर्त रथुवा ढाब के पास मंडाल नदी मे एक शव होने की सूचना मिली इस सूचना पर चौकी रथुवा ढाब रिखणीखाल व आस पास के ग्रामीणों द्वारा उफ़नती बरसाती नदी से शव को बाहर निकाला गया |
रीना वर्मा एस आई रिखणीखाल थाना ने बताया कि महिला की पहिचान ढोबरिया निवासी कलावती देवी पत्नी भारत सिंह उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है | जो कि मानसिक रूप से कमजोर थी कल शाम लग भग 7.00 बजे के करीब घर से निकल गयी थी | उसका पति मजदूरी करता है मृतक महिला के 3 बच्चे हैं दो लड़की एक लड़का लड़का बंगाल इंजीनियर में नौकरी करता है |
शव का पंचायतनामा /पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है परिजन मौक़े पर पहुंच गए |