नैनीडांडा प्रखंड में भारी बारिश से गौशाला और पुस्ता हुवा क्षतिग्रस्त

नैनीडांडा ब्यूरो

विकास खण्ड नैनीडांडा के ग्राम चैबाड़ा में जहाँ एक और गौशाला क्षतिग्रस्त हुई वहीँ दूसरी और दुकान का पुस्ता भारी बारिश के कारण ढह गया | पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा प्रखंड के ग्राम चैबाड़ा में गोपाल सिंह की गौशाला भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गयी, वहीँ दूसरी और ग्राम थेपगाँव(बमेडीसैण) में नरेश पन्त की दुकान का पुस्ता भारी बारिश से ढह गया |

प्रमोद कुमार प्रमुख ब्लोक नैनीडांडा ने बताया की नैनीडांडा में विगत तीन दिनों से भारी बारिश होने के कारण जहाँ एक और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था वहीँ लोगों को इससे परेशानी हो रही थी | भारी बारिश के कारण हुए ग्राम चैबाड़ा में गौशाला और ग्राम थेपगाँव(बमेडीसैण) में पुस्ता ढहने की जानकारी मिली | जिसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है |