इतेश धीमान
लक्सर
पहाड़ में लगातार हो रही बारिश के चलते लक्सर तहसील के खानपुर ब्लॉक में उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हुए गांव शेरपुर बेला के पास गंगा पर बना तटबंध टुट गया हैं, बाणगंगा नदी पर बना तटबंध पहले से ही क्षतिग्रस्त था जो देर रात टूट गया हैं। इससे बालावाली, कलसिया, दुमनपुरी, शेरपुर आदि दर्जन भर गाँवों में पानी घुस गया हैं | इन गांवों के कई हज़ार बीघा खेती की जमीन भी जलमग्न हो गयी हैं।

वहीं अचानक आये इस तेज पानी की चपेट में आने से लगभग शेरपुर बेला गांव में तीस ग्रामीणों की फसने की सूचना लक्सर प्रशासन को मिली थी | जिसपर तत्काल ही एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है और गांवो के बीच फसे हुए ग्रामीणों को निकाला जा रहा हैं।
लक्सर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी मोके पर कमान संभाले हुए है ओर आसपास के ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील भी लगातार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि खानपुर के शेरपुर बेला गांव में अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए 59 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जा रही है |