देहरादून
जीवनदायिनी माँ गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। गंगा जी व अन्य पावन नदियों के बिना हमारे लोक जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वही केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा गंगा नदी को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए कई कार्य किये जा रहे हैं |
आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी | उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम माँ गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने का संकल्प लें। माo प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नमामि गंगे और स्वच्छ भारत का जो संकल्प लिया गया है, उसकी पूर्ति में भी हमें सहयोगी बनना होगा।