रिखणीखाल के ग्राम सभा सुल्मोड़ी में भारी बारिश से शौचालय और स्नानघर ध्वस्त भवन को बना है खतरा

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के मददे नजर प्रशासन के द्वारा सभी जगह अलर्ट जारी किया गया और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी | 18 जून की अल सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगहों से भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की खबरे आ रही है |

वहीँ विकासखण्ड रिखणीखाल के ग्राम सभा सुल्मोड़ी में गरीब परिवार जो की अनुसूचित जाति से है के घर से सटे शोचालय और स्नानघर भारी बारिश के कारण धराशाही हो गया है | ग्राम सभा सुल्मोड़ी कमला देवी पत्नी स्व श्री मक्खनलाल जी का तीन दिन से लगातार हो रहे बारिश के कारण मकान से सटे शोचालय और स्नानघर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। लगातार हो रहे बारिश से मकान को खतरा भी बना हुआ है |