विकास के 20 साल, सड़क पर दिखे

यमकेश्वर |

सडक किसी भी देश राज्य व गांव के बिकास की प्रथम सीढी मानी जाती है सडकों के बिना किसी भी क्षेत्र की कल्पना करना शायद ही मुमकिन हो | जहाँ एक और सरकार के द्वारा देश की तरक्की और विकास के लिए लगातार हर गाँव तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है | वहीँ एक सड़क ऐसी भी है जिसमे आजकल मछलियाँ पकड़ने का कार्य किया जा रहा है |

हम बात कर रहे है देहरादून-ऋषिकेश-मोहन चट्टी-सिलोगी-गुमखाल मोटर मार्ग की जिसकी स्थिति आज के समय में बद से बदतर हो चुकी है | आलम यह है कि सडक पर इतने गढ़े पड़े हैं की वहां पर तालाब बने हुए है , जिसकी बानगी आज देखने को मिली | जहाँ स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध का एक अलग ही तरीका निकाला गया | जहाँ स्थानीय निवासियों और आप कार्यकर्ताओं के द्वारा मच्छी मारने का जाल लगाकर अपना बिरोध दर्ज किया |

यदि हम बात करें प्रदेश के सबसे नजदीकी बिकास खंड यमकेश्वर की तो यहां पर विकास की तस्वीर यहां की सडकों के माध्यम से उभर कर सामने आ जाती है | जहाँ एक और तीरथ सरकार अपने सौ दिन पूर्ण करने पर जश्न मना रही है वहीं राज्य निर्मांण के बाद भाजपा का अभेद्य किला माने जाने वाले यमकेश्वर की ये सडकें सरकारों की यहां पर अभी तक 20 सालों की उपलब्धियों को बयां करने के लिये काफी हैं |

यमकेश्वर की स्थानीय जन समस्याओं को हमेशा अपनी बेवाक व स्पष्टवादी टिप्पंणी के माध्यमों से उजागर कर हमेशा सुर्खियों मे रहने वाले पूर्व सैनिक एवं बर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य बूंगा आप नेता सुदेश भट्ट ने आज स्थानीय युवाओं व आम आदमी पार्टी के कार्य कर्ताओं के साथ लबालब जलाशय का का रुप धारण कर चुकी सडक पर मच्छी मारने का जाल लगाकर अपना बिरोध प्रदर्शित किया | साथ ही सरकार से मांग करी की यदि उक्त समस्या का शीघ्र निवारण नही किया गया तो स्थानीय ग्रामीण व यमकेॆश्वर विधान सभा के सैकडों आप कार्य कर्ता स्थानीय जन समस्याओं को लेकर सडकों पर उतरने को बाध्य होंगे |

सुदेश भट्ट ने बताया कि ये तस्वीरें है यमकेश्वर को प्रदेश की राजधानी देहरादून से जोडने वाले घट्टुगाड, मोहन चट्टी, गैंड खाल, सिलोगी, गुमखाल जिला मुख्यालय पौडी समेत लैंसडौन कोटद्वार को जोडने वाले राज मार्ग की जो जून की पहली ही बरसात मे जलाशय का रुप धारण कर चुकी है और आने वाले समय मे यदि यही हाल रहा तो स्थिती ओर भी भयावह हो सकती है सडक की ईस दुर्दशा से चिंतित व आक्रोशित |

सडक की दयनीय स्थिती पर सुदेश भट्ट ने बताया कि सिलोगी गैंडखाल से लेकर घट्टुगाड तक सडक किनारे सुरक्षा के नाम करोडों रुपये खर्च कर कार्य अधुरे छोड दिये गये हैं व जहां विकाश के नाम पर गहरी गहरी खाई व नुकीले सरिये खुला छोडकर जनता के साथ खिलवाड किया गया जो कि हमेशा बडी दुर्घटनाओं को न्योता देती हुयी प्रतीत हो रही है यदि उक्त अधुरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण नही किया जाता तो यमकेश्वर आप कार्य कर्ता व स्थानीय जनता हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत जनता की आवाज बुलंद करेगी विरोध प्रदर्शन करने वालों मे भगत राम जोशी, प्रदीप बिष्ट, शंकर, जितेंद्र, अश्वनी, मुकेश , सुमित बिष्ट आदि शामिल थे |