वाहन दुर्घटनाग्रस्त 1 की मौत 3 घायल SDRF मौके पर

पौड़ी जिले के खंखारा मोटर मार्ग पर ख़िरसु के पास चोरखंडी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें 4 लोग सवार हैं। बताया जा रहा है कि रात तक़रीबन 11 बजे श्रीनगर कोतवाली द्वारा SDRF को दुर्घटना के बारे में अवगत कराया गया | जिसके बाद SDRF टीम रेस्क्यू करने तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन रुद्रप्रयाग से खेडाखाल जा रहा था | जो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया जहाँ 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए |

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में घायलों को निकालने में स्थानीय पुलिस एवं लोगो द्वारा कार्य किया गया | जिसमे 3 घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचा दिया गया था। जबकि एक व्यकि की मृत्यु हो गयी थी जिसका शव घटनास्थल पर ही था। 

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।