सतपुली |
बीती रात सिलोगी-जाखणीखाल-अमोला मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जो एक ही गाँव के थे |
विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत सिलोगी-जाखणीखाल-अमोला मोटर मार्ग पर घटना देर रात की है। ग्राम बड़ेथखाल के समीप अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरे खड्ड में जा गिरा। जिसकी सूचना ग्राम बड़ेथखाल के ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को दी।
राजस्व उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया की बुधवार १६ जून को देर शाम सिलोगी से जाखणीखाल जा रहे थे | मैक्स बोलेरो संख्या UK12 TB 0958 बडेथखाल के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई | जिस पर एक ही गाँव के तीन लोग स्वर थे |

प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से दुर्घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम अमोला निवासी चालक सतपाल सिंह पुत्र मान सिंह २५ वर्ष , कलम सिंह पुत्र इंद्र सिंह ३३ वर्ष व राहुल सिंह पुत्र मातबर सिंह २५ वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई |
ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया | साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी से पोस्टमार्टम को चैलुसैन स्वास्थ्य केंद्र में करवाने का आग्रह किया है |