सतपुली :
सरकार द्वारा देश को आजाद करवाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश पर निछावर होने वाले शहीदों के स्मारक बनाये तो जाते हैं परन्तु उनकी देखभाल नही की जाती | जिस कारण कई जगहों पर स्मारक के आगे गंदगी के ढेर पड़े रहते हैं या फिर स्मारक टूटे हुए मिलते हैं |
आज हम आपको जिस स्मारक के बारे में बता रहे है उसकी स्थिति भी बहुत बुरी हो चुकी है और जहाँ पर स्मारक बना है वहां से विकास खंड की दूरी मात्र 500 मीटर के करीब है जहाँ से तक़रीबन रोज ब्लोक प्रमुख का आना जाना होता है लेकिन उनकी भी इस पर नजर नहीं गई |


स्वतंत्रता सेनानी जिन्हें “गढ़ केसरी” के नाम से भी जाना जाता है उनके स्मारक की स्थित इतनी बदहाल हो चुकी है की हर जगह घास ही घास और काई जमी हुई है साथ ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चूका है |
एकेस्वर ब्लोक के जन्दा देवी में बना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व गढ़ केशरी स्वर्गीय केशर सिंह रावत का स्मारक बना है जिसकी स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि इस ओर कोई भी ध्यान नही दे रहा है | स्मारक पे लिखे शब्द मिट चुके हैं व स्मारक गेट से अंदर तक स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रहा , इस क्षेत्र में शासन प्रशासन के सभी आला अधिकारी आते जाते रहते हैं लेकिन शायद किसी की नजर इस स्मारक पर नही पड़ी | चारों ओर झाड़ियाँ ही झाड़ियाँ और काई जमी हुयी है साथ ही स्मारक के साथ साथ पार्क भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चूका है |

इस सम्बन्ध में ब्लाक प्रमुख एकेश्वेर नीरज पांथरी का कहना है कि जल्द ही जिला योजना या क्षेत्र पंचायत निधि से सौंदर्यीकरण करवाया जायेगा | जिससे आने वाली पीढ़ी को गढ़ केशरी जी के द्वारा देश को स्वतंत्र किये जाने वाले बलिदान से प्रेरणा मिलेगी |