पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी ने दी इंदिरा हृदेश को श्रद्धांजली

उत्‍तराखंड की नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता इंदिरा हृदयेश का रविवार को निधन हो गया था | जिससे सभी लोगों को काफी आघात लगा था और सरकार के द्वारा एक दिन का राजकीय शोक भी किया गया था |

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी के द्वारा इंदिरा हृदयेश की आकस्मिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी गई | उन्होंने कहा कि इंदिरा हृदेश का कद राजनीति में बहुत ऊँचा था और वह राजनीति की बहुत बड़ी नेता थी | उनके जाने से परिवार को काफी क्षति हुई है साथ ही उन्होंने इसे उत्तराखंड के लिए भी बहुत बड़ी क्षति बताया |

खंडूरी ने कहा कि भले ही वह अलग दल की नेता थी लेकिन सेवा निवृत के बाद मेरा उनसे संपर्क रहा है और कहा कि उनके द्वारा हमेशा ही मुझे समर्थन और शुभकामनाएं देती थी और एक अच्छे मार्गदर्शक थी तथा योग्य महिला थी |